नोएडा, मार्च 10 -- नोएडा, संवाददाता। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। इसमें जिले के सभी 27 थाने पहले पायदान पर हैं।मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार को फरवरी माह की मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की गई। इसमें गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस को पहली रैंक दी गई। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने इस उपलब्धि पर आईजीआरएस टीम प्रभारी, सभी थाने के प्रभारी और ऑपरेटर को सम्मानित करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर लोग ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हैं। शिकायतों की प्रकृति के आधार पर समयसीमा में निस्तारण होता है। वह स्वयं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए निगरानी करती हैं। हर माह प्रत्येक शुक्रवार को समीक्षा भी की जाती है। इन प्रयासों के चलते पुलिस कमिश्नरेट...