गाज़ियाबाद, मई 8 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। अप्रैल माह में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर कमिश्नरेट के सभी 25 थानों को प्रदेश में नंबर वन रैंक मिली है। खास बात यह रही कि लगातार दूसरी बार सभी थाने एक साथ प्रथम स्थान पर पहुंचे हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अप्रैल माह के दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी निष्पक्ष जांच कराई गई। शिकायतकर्ता से लगातार संवाद बनाए रखने के साथ तय समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस रैंकिंग में मोदीनगर तहसील की नबंर वन में हैट्रिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों के निस्तारण में पारद...