महाराजगंज, फरवरी 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने जन शिकायतों के निस्तारण के संबंध में ऑफलाइन तथा ऑनलाइन/आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण गंभीरता एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शिकायतों की मॉनिटरिंग शासन स्तर पर भी की जा रही है। शिकायत की प्रकृति के अनुसार मांग एवं शिकायत की श्रेणी में विभाजित कर निस्तारित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चकमार्ग, नाली निर्माण अथवा अन्य निर्माण कार्यों से संबंधित प्रार्थनापत्रों को मांग की श्रेणी में तथा कार्यों में अनियमितता अथवा शिकायत संबंधी प्रकरणों को शिकायत की श्रेणी में वर्गीकृत किया जाए। मांग अथवा शिकायत को बिना ठोस कारण के स्पेशल क्लोज न किया जाए। कहा कि सभी अधिकारी शासन के निर्देशानुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.