मेरठ, मई 26 -- विकास भवन सभागार में सोमवार को आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में डीएम डॉ. वीके सिंह ने स्पष्ट किया कि आईजीआरएस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं शिकायतों की नियमित मॉनीटरिंग करें। कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण केवल समयबद्ध ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण भी होना चाहिए। अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सबसे महत्वपूर्ण है और भविष्य में अधिकारियों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन इसी फीडबैक के आधार पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जनशिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: डीएम बैठक के दौरान डीएम ने ब्लॉक और पंचायत स्तर पर जन चौपालों के...