बक्सर, अप्रैल 16 -- पेज तीन के लिए ---- अलर्ट सूचना प्राप्त होने तक गाड़ी बक्सर स्टेशन से निकल चुकी थी गाड़ी के डुमरांव स्टेशन पहुंचने पर उक्त कोच में जांच-पड़ताल बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। ट्रेन में बम होने की सूचना के बाद हरकत में आई रेल पुलिस ने जांच-पड़ताल के दौरान शराब बरामद किया। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया। दानापुर कंट्रोल से गुरुवार को बक्सर आरपीएफ को सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 15125 जनशताब्दी एक्सप्रेस के डी 15 कोच में एक महिला के शरीर पर बम बंधा हुआ है, जिसकी सूचना एक महिला यात्री द्वारा दी गई है। सूचना प्राप्त होने तक उक्त गाड़ी बक्सर स्टेशन से निकल चुकी थी। फिर निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने डुमरांव स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के आरक्षी राजमुकुल कुमार एवं प्रधान आरक्षी मुकेश रोशन को सूचना दी। साथ ही गाड...