जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- जमशेदपुर। हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस बुधवार को साढ़े नौ घंटे से ज्यादा लेट होने के कारण चाईबासा, बड़बिल, नोवामुंडी, बड़ाजामदा एवं अन्य स्टेशनों पर नहीं जाएगी। बजाया जाता है कि, हावड़ा से सुबह 6.20 बजे खुलने वाली ट्रेन शाम चार बजे खुलेगी। इससे ट्रेन को टाटानगर से आगे नहीं चलाने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है, जिससे सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। मालूम हो कि, लेट चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को रेलवे ने कई बार टाटानगर और बड़ाजामदा में रद्द कर चुका है। इससे यात्रियों ने हंगामा भी किया था लेकिन रेलवे की मनमानी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...