जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच का सौंदर्यीकरण होगा, ताकि यात्रियों को ट्रेन में बेहतर माहौल मिले। सीट, शौचालय, बेसिन, लाइटिंग एवं अन्य कई सिस्टम में सुधार होगा। रेलवे की पहल से ट्रेन में यात्रियों को जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच में सिर्फ आराम नहीं मिलेगा, बल्कि ट्रेन के परिचालन व स्वच्छता में गुणवत्तापूर्ण सुधार होगा। बताया जाता है कि रेलवे बोर्ड से जनशताब्दी एक्सप्रेस में यात्री सुविधा का सर्वे कर सुधार करने का आदेश हुआ है। इससे दक्षिण पूर्व रेलवे जोन जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच को आकर्षक रूप देगा। कोच का सौंदर्यीकरण कर यात्रियों की सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। मालूम हो कि 2003 में टाटानगर होकर हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हुआ था। हालांकि वंदे भारत शुरू होने से यात्रियों में जनशताब्दी एक्सप्रेस का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.