बोकारो, सितम्बर 19 -- पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से शनिवार को एक महिला का कटा हुआ सिर बरामद होने से रेलवे महकमे और यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे कंट्रोल को मिली सूचना के बाद बोकारो जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त जांच कर इंजन के अगले हिस्से से लगभग 50 वर्षीय महिला का कटा सिर बरामद किया। शव का यह हिस्सा काफी हद तक गल चुका था, जिससे तेज दुर्गंध फैल रही थी। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के पटना से खुलने के बाद गोमो स्टेशन पहुंचने पर प्लेटफॉर्म पर दुर्गंध महसूस हुई। प्रारंभिक जांच में दुर्गंध के स्रोत का पता नहीं चल सका। उस समय आशंका जताई गई कि संभवतः कोई चूहा या अन्य जीव इंजन में फंस गया होगा। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। हालांकि चंद्रपुरा पहुंचते-पहुचते बदबू और तेज हो गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: रेलवे पटरी पर अज्ञात म...