जमशेदपुर, अप्रैल 21 -- जमशेदपुर। हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस मंगलवार को चार घंटे से ज्यादा लेट होने के कारण बड़ाजामदा में रद्द होगी और वहीं से हावड़ा के लिए रवाना होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। इससे बड़बिल के दर्जनों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। मालूम हो कि, रेलवे अक्सर जनशताब्दी एक्सप्रेस को लेट चलने के कारण टाटानगर या फिर बड़ाजामदा स्टेशन पर रद्द कर देता है जिससे यात्रियों में आक्रोश है। स्थानीय नागरिक के एक संगठन बनाकर रेलवे की नीतियों का विरोध भी कर रहे हैं। पूर्व में यात्रियों ने हंगामा भी किया था। यह भी पढ़ें- 23 को हटिया और पुरुलिया की ट्रेनें होंगी रद्द यह भी पढ़ें- हटिया और पुरुलिया की ट्रेन आज रद्द

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...