अमरोहा, मई 26 -- अमरोहा, संवाददाता। सोमवार को दूसरे दिन अमरोहा पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विपक्षी दल सपा पर जुबानी हमला बोला। कहा सपा की मानसिकता जनविरोधी है, यही वजह है कि इस दल का जनाधार शून्य हो चुका है। सपा ने अपने शासन में सिर्फ गुंडे-माफिया को ही बढ़ावा दिया लेकिन अब भाजपा सरकार में गुंडे-माफिया जेल के अंदर बंद हैं। कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, हर क्षेत्र में विकास हुआ है। युवाओं से देश निर्माण में योगदान देकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने की अपील की। अमरोहा जिले को सभी योजनाओं में अव्वल बनाने को सरकार की प्राथमिकता बताया। समीक्षा बैठक में अफसरों को निर्देशित किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए। जिले में ढोलक निर्माताओं को प्रशि...