कन्नौज, जुलाई 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक मंगलवार को सरायप्रयाग स्थित मां प्रकाशदेवी कोल्ड स्टोरेज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति तथा जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी नीतियों से आम जनता और किसान दोनों परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे में अनियमितताएं हुई हैं। साथ ही कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- खाद की कालाबाजारी पर किसानों का फूटा गुस्स...