दुमका, जनवरी 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी, दुमका ने पुराना समाहरणालय के परिसर में राज्य सरकार की जनविरोधी एवं लोकतंत्र विरोधी नीतियों के विरोध में एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया। इस धरने में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि नगर निकाय चुनाव अविलंब कराने, चुनाव दलीय आधार पर कराने तथा ईवीएम से मतदान सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार चुनाव प्रक्रिया में टाल-मटोल कर रही है और उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद चुनाव नहीं करा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...