घाटशिला, फरवरी 26 -- पोटका, संवाददाता। अंचलाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पोटका निकीता बाला ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर जन वितरण प्रणाली दुकानदार मिकी हांसदा अनुज्ञप्ति संख्या 03/2009 को रद्द करने की अनुशंसा किया है। इस संबंध में उन्होंने अपने कार्यालय आदेश में कहा है कि लाभूकों के शिकायत पर जन वितरण प्रणाली दुकानदार मिकी हांसदा द्वारा तीन माह (माह नवम्बर, दिसम्बर एवं जनवरी 2026) का लाभुकों के खाद्यान्न वितरण संबंधी जांच किया गया। जांच में पाया गया कि दुकानदार द्वारा 130.26 क्विंटल खाद्यान्न का कालाबाजारी किया गया है। दुकानदार को स्पष्टीकरण किया गया था कि सात दिनों के अंदर तीन माह का कुल खाद्यान्न स्टॉक 130.26 क्विंटल का राशि बाजार मूल्य 40 रुपये प्रतिकिलो एवं 12 प्रतिशत ब्याज राशि के हिसाब से प्रखण्ड नजारत म...