हजारीबाग, अक्टूबर 6 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन हजारीबाग के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सदर विधायक प्रदीप प्रसाद से मुलाकात की। इस दौरान डीलरों को आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांगपत्र सौंपा गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: डीलरों पर कम अनाज देने का आरोप, लाभुकों ने विधायक को सौंपा आवेदनसमस्या और मांगें फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नंदू प्रसाद ने बताया कि डीलर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हैं, लेकिन इस महंगाई के दौर में उन्हें मात्र 1.50 रुपये प्रति किलो कमीशन मिल रहा है। सरकार गठन से पूर्व कमीशन बढ़ाने का आश्वासन मिला था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। डीलर कमीशन बढ़ाकर 3.00 रुपये प्रति किलो किया जाए। दुकान का किराया, बिजली बिल और सहायक...