बोकारो, जून 23 -- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनवादी लेखक संघ (जलेस) की ओर से सेक्टर-5 बी स्थित कवि डॉ. सुबोध शैलांश के आवास पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जलेस झारखंड के अध्यक्ष एवं प्रख्यात कहानीकार प्रहलाद चन्द्र दास ने की। गोष्ठी में उपस्थित कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को साहित्यिक रसास्वादन कराया। कविता पाठ के दौरान समसामयिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक सरोकारों और जीवन के विविध पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में गोपाल प्रसाद, ललन तिवारी, अजय यतीश, कुमार सत्येन्द्र, डॉ. नागेश्वर महतो, अभिषेक भारती और शांति भारत सहित कई साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं सुनाईं। मेजबान कवि डॉ. सुबोध शैलांश ने सभी रचनाकारों का स्वागत करते हुए अपनी सारगर्भित कविताओं का भी पाठ ...