धनबाद, मार्च 11 -- अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने मंगलवार को देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सिंदरी नगर समिति की क्षेत्रीय सचिव रानी मिश्रा ने कहा कि सावित्रीबाई फूले ने देश में बालिकाओं का पहला स्कूल स्थापित किया। उन्होंने यह काम उस समय किया, जब बालिका शिक्षा को धर्म और समाज के विरुद्ध माना जाता था। भारी विरोध के बीच सावित्री बाई ने महिला शिक्षा का अलख जगाए रखा। उन्होंने कहा कि भारत की पहली महिला शिक्षिका को हम नमन करते हैं। नगर अध्यक्ष सावित्री देवी, रंजू प्रसाद, रीमा यादव ने भी अपने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...