पटना, मई 20 -- जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) का 15वां राज्य सम्मेलन 13-14 जून को जमुई के सिकंदरा में होगा। संगठन के राज्य अध्यक्ष मनोज कुमार चंद्रवंशी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में दो सौ प्रतिनिधि शामिल होंगे। राज्य सम्मेलन में शामिल होने के लिए जिलों में सम्मेलन कराकर प्रतिनिधि का चयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिकंदरा में स्वागत समिति का गठित किया जाएगा। सम्मेलन में आगे की रणनीति पर चर्चा के साथ नई कमेटी गठित की जाएगी। सम्मेलन से पहले सिकंदरा में सभा होगी, जिसको डीवाईएफआई के राष्ट्रीय महासचिव हिमघ्नराज भट्टाचार्य, सचिवमंडल सदस्य विकास झा, विधायक अजय कुमार आदि संबोधित करेंगे। यह भी पढ़ें- जनवादी नौजवान सभा का सम्मेलन 13-14 जून को जमुई में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...