अररिया, जुलाई 8 -- अररिया,निज संवाददाता अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कमिटी का जनवाद, समानता,नारी मूक्ति, संगठन,आंदोलन विषयों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। जिला मुख्यालय स्थित पेंशनर भवन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता रंजु देवी,तुलसी देवी,नाहीदा ने संयुक्त रूप से की। प्रशिक्षक के रूप एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉमरेड रामपरी देवी ने जनवाद, समानता, नारी मुक्ति, संगठन, आंदोलन आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सीपीएम जिला सचिव कामरेड राम विनय राय, किसान कौंसिल के जिला सचिव कामरेड प्रमोद सिंह यादव, खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला सचिव कामरेड अजित पासवान, एडवा जिला सचिव कामरेड हलिमा खातुन, किसान कौंसिल के जिला उपाध्यक्ष कामरेड श्याम देव राय, रंजीत कुमार आर्यन,मिड डे मील वर्कर यूनियन के जिला अध्यक्ष साबो ख...