प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ती आवाजाही के मद्देनजर प्रयागराज से विमान सेवाओं में इजाफा किया जाएगा। जनवरी से प्रयागराज-हिंडन (गाजियाबाद) के बीच नई फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है। यह जानकारी मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित विमानपत्तन सलाहकार समिति की बैठक में दी गई। बैठक में प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक राजेश चावला ने बताया कि माघ मेला अवधि में हिंडन के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। साथ ही अकासा एयरलाइंस, इंडिगो और एलायंस एयर के प्रतिनिधियों ने नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू होने पर उड़ानों की संख्या बढ़ाने पर सहमति जताई। विमानपत्तन सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवं फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में एयरलाइंस प्रतिनिधिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.