मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नये वर्ष में जनवरी से राशन लाभुकों को पहले की तरह दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल मिलेगा। दिसंबर तक ही लाभुक को चार किलो चावल और एक किलो गेहूं मिलेगा। जिले में प्रति माह 11 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को मुफ्त राशन मिल रहा है। इनके 40 लाख से अधिक पारिवारिक सदस्य हैं, जिन्हे प्रति माह पांच किलो राशन दिया जा रहा है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि जनवरी से लाभुकों को एक किलो की जगह दो किलो गेहूं देने के लिए नगर एवं प्रखंड के सभी आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है। इसके लिए एसएफसी में गेहूं का आवंटन बढ़ा दिया गया है। डीएसओ ने बताया कि सभी विक्रेताओं को जनवरी का एसआईओ में राशन में संशोधन कर सरकार के निर्देशनुसार वितरण को कहा गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दिसं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.