फरीदाबाद, जनवरी 22 -- फरीदाबाद। जनवरी के महीने में ही शहरवासियों को मार्च जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन के समय धूप तीखी हो गई है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तौर इतना अधिक तापमान मार्च में होता है। वहीं दूसरी ओर से स्मार्ट सिटी में प्रदूषण स्तर खराब श्रेणी बना हुआ है। बल्लभगढ़ में प्रदूषण अति गंभीर श्रेणी की ओर से अग्रसर है। सुबह से ही चमकदार धूप स्मार्ट सिटी के तापमान बढ़ा रही है। धूप के समय सूरज की तपिश में शरीर को गर्म कपड़े नहीं सुहा रहे। दोपहर में गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को गर्मी से राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को जिले में म...