नई दिल्ली, फरवरी 1 -- साल के पहले महीने जनवरी में सिर्फ दो दिन दिल्ली की हवा साफ रही। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े बताते हैं कि महीने के 29 दिनों में लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ी। इसमें से भी दो दिन तो ऐसे रहे जब वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया।जहरीली हवा ने किया परेशान राजधानी दिल्ली में जाड़े का यह मौसम प्रदूषण के लिहाज से खासा परेशान करने वाला रहा है। मानसून की वापसी के बाद से ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा और 14 अक्तूबर से हवा खराब श्रेणी में चली गई। इसके बाद लगभग 102 दिन तक वायु गुणवत्ता का स्तर खराब, बेहद खराब, गंभीर या फिर अति गंभीर श्रेणी में ही रहा। दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश के बाद 24 और 25 तारीख को वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से नीचे आया। इसके बाद से फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.