शामली, फरवरी 2 -- जनपद शामली में माह जनवरी 2026 के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी, तेज गति और लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन के चलते कुल 19 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें बिन हेलमेट के कारण तीन और छह मौत वाहन तेज चलाने व एक मौत ओवरलोड वाहन के कारण हुई है। दुर्घटनाओं में सामने आया है कि अधिकांश मामलों में हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन प्रमुख कारण रहे। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि घटित घातक सड़क दुर्घटनाओं में दुपहिया, चार पहिया, ट्रैक्टर-ट्रॉली और ओवरलोड वाहनों की संलिप्तता सामने आई है। कई मामलों में निर्दाेष राहगीर और सड़क किनारे खड़े लोग भी हादसों का शिकार हुए। जिसमें 30 दिसंबर 2025 को थाना कांधला क्षेत्र में ओवरलोड गन्ने से भरे ट...