नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नए बदलावों के साथ जारी नई खुदरा महंगाई दर बीते जनवरी में बढ़कर 2.75 प्रतिशत पर पहुंच गई है। गुरुवार को नई शृंखला के तहत जारी आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी में खाद्य पदार्थों और कीमतों धातुओं के दामों में हुई बढ़ोतरी का असर महंगाई के तौर पर देखने को मिला है। दिसंबर में पुरानी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक शृंखला पर आधारित आंकड़ों के हिसाब से महंगाई दर 1.33 प्रतिशत थी लेकिन बीते महीने ग्रामीण क्षेत्र की सीपीआई 2.73 और शहरी क्षेत्र में 2.77 प्रतिशत रही है। इस बार सरकार ने साल 2024 के आधार पर खुदरा महंगाई की नई सीरीज में कई बदलाव किए हैं, जिसे बीते दस वर्षों में खुदरा महंगाई आंकड़ों में किया गया सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है। आधार वर्ष 2012 से बदलकर 2024 किया गया है, जिससे लोगों की बदलती जीवनशैली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.