बांका, फरवरी 11 -- बांका, जीतेन्द्र कुमार झा। नए साल के पहले ही महीने जनवरी में बांका न्यायालय ने आपराधिक मामलों के निष्पादन में उल्लेखनीय सक्रियता दिखाते हुए कुल 496 कांडों पर फैसला सुनाया। विभिन्न न्यायाधीशों द्वारा दिए गए इन फैसलों में 524 अभियुक्तों को सजा दी गई, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि न्यायिक प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ रही है और अपराधियों को उनके कृत्य का दंड मिल रहा है। कोर्ट की इस कार्रवाई में पुलिस की तत्परता और गवाहों की नियमित उपस्थिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कई मामलों में वर्षों से लंबित सुनवाई को प्राथमिकता देकर निष्पादित किया गया। परिणामस्वरूप, न्यायालय ने साक्ष्य और गवाही के आधार पर कठोर निर्णय सुनाए। जनवरी माह में सुनाए गए फैसलों में दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दी गई। इसके अतिरिक्त दो अभियुक्तों को 10 ...