अहमदाबाद, जनवरी 8 -- दिल्ली सहित भारत के कई राज्य ठंड से ठिठुर रहे हैं। दिनभर चल रही शीतलहर शरीर को कंपा रही हैं। बाहर के साथ-साथ अंदर भी ठंड कंपकंपी छुड़ा रही है, लेकिन गुजरात में जनवरी में भी वैसी ठंड नहीं है। न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर है तो वहीं शीतलहर भी गायब है। दिसंबर में भी ठंड सामान्य रही। कच्छ का नलिया 9.0degC तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। इसके बाद राजकोट में 10.1degC दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात की बात करें तो भुज में न्यूनतम तापमान 10.2degC रहा। डीसा में 11.4degC (सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक) और अमरेली में 11.6degC दर्ज किया गया। मध्य गुजरात में गांधीनगर में तापमान 13.4degC रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। अहमदाबाद में 14.4degC और वड़ोदरा में 15.0degC दर्ज किया ...