आगरा, अगस्त 21 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर ने जनरेटिव एआई पर कार्यशाला का आयोजन किया। आयोजन आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल के सहयोग से किया गया। जनरेटिव एआई और इसके टूल्स विषय पर आयोजित सत्र में छात्रों ने भविष्य की इस तकनीक के गुर सीखे। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक प्रो. अनिल कुमार गुप्ता ने किया। इसके बाद मुख्य वक्ता विशेषज्ञ डॉ. नमिता मंगला ने विद्यार्थियों को जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल अवधारणा, इसकी उपयोगिता और व्यावहारिक प्रयोग के बारे में जानकारी दी। डॉ. मंगला ने कहा कि वर्तमान दौर में जनरेटिव एआई शिक्षा, व्यवसाय, शोध, कंटेंट निर्माण, डेटा विश्लेषण और समस्या-समाधान जैसे क्षेत्रों में मील का पत्थर साबित हो रहा है। उन्होंने छात्रों को एआई टूल्स के प्रभावी, व्यावहारिक और नैतिक रूप से जिम्मेदार उप...