नोएडा, मई 26 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नोएडा सेक्टर 137 स्थित एक निजी अस्पताल के जनरेटर से कीमती उपकरण चोरी करने का मामला सामने आया है। अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य में लगे एक श्रमिक पर उपकरण चोरी करने का आरोप लगा है। मैनेजर ने मुकदमा दर्ज करवाया है। सेक्टर 142 थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक निजी अस्पताल के मैनेजर नवीन कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा कुछ दिनों पहले करीब एक करोड़ रुपये कीमत का एक जनरेटर खरीदा गया था। जेनरेटर अस्पताल की पार्किंग एरिया में लगा हुआ है। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा लोडर चोरी, कैमरे में कैद हुए आरोपी अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि यहां काम कर रहे एक श्रमिक ने शुक्रवार को जनरेटर से कीमती उपकरण चोरी कर लिया। अस्पताल ...