गाजीपुर, अप्रैल 18 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के देवढ़ी गांव में शुक्रवार की रात जनरेटर मांगने के विवाद में एक युवक ने गांव के किशोर पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली किशोर के दाहिने हाथ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, देवढ़ी गांव निवासी इमामुद्दीन का परिवार शुक्रवार की रात करीब 10 बजे घर पर था। इसी दौरान गांव का ही निवासी वीरबहादुर सिंह पुत्र मुन्ना सिंह उर्फ शिवप्रकाश सिंह उनके घर पहुंचा और महिलाओं से जनरेटर मांगने लगा। महिलाओं ने मना कर दिया तो विवाद करने के बाद चला गया। रात में करीब 10:30 बजे इमामुद्दीन घर के बाहर सड़क पर गए। इसी दौरान आरोपी मोटरसाइकिल से ...