लखनऊ, जनवरी 31 -- बीकेटी ,संवाददाता। बीकेटी पुलिस ने शनिवार को जनरेटर चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किये हैं। गिरफ्तार आरोपी गोविंद रावत, अंकित चौहान व मुकेश कुमार गौतम, निवासी ग्राम कंजवारा, जनपद बाराबंकी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया जनरेटर, तांबे का तार, पंखे, लोहे की रिंग सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक निराला नगर लखनऊ निवासी ऋषभ अग्रवाल ने थाना बख्शी का तालाब में मुकदमा दर्ज कराया था कि सीतापुर एनएच-24, ग्राम नवीनकोट नन्दना बीकेटी स्थित उनकी बिल्डिंग गोदावरी टावर के परिसर में रखे जनरेटर से 28 जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों द्वारा कीमती सामान चोरी कर लिया। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने किसान पथ मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्धों को घेराबंदी कर...