सीतापुर, दिसम्बर 13 -- सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक परचून दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 12 हजार की नगदी व माल पार कर दिया। दुकान मालिक देवकीनंदन ने बताया कि उन्होंने शाम को दुकान बंद की थी और सारा नकद काउंटर में बने लॉकर में रखा था। चोरों ने चालाकी से दुकान के ताले तोड़ेकर लॉकर तक पहुंचे। चोरी गुटखा, तेल के पीपे, तीन बोरी दाल व अन्य सामान उठा ले गए। इसके अलावा,गल्ले में रखे 12 हजार रुपये भी चोर ले गए। इंस्पेक्टर के मुताबिक जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...