प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 13 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर में रोडवेज बसअड्डे के पास शुक्रवार अपराह्न परफ्यूम खरीदने को लेकर विवाद को लेकर जनरल स्टोर पर फायरिंग करने के मामले में नौ अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शहर के ही रहने वाले चार आरोपियों को चिह्नित कर उनकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी लेकिन वे हाथ नहीं आए। रोडवेज बसअड्डे के पास मीराभवन रोड पर जनरल स्टोर चलाने वाले नगर कोतवाली के सगरा रोड निवासी मो. हुसैन का शुक्रवार को परफ्यूम खरीदने आए दो युवकों से उसे स्प्रे करके चेक करने को लेकर विवाद हो गया था। मो. हुसैन दोपहर बाद नमाज पढ़कर लौटे तो दो बाइक से आए युवक उसकी ओर हवाई फायर करने लगे। तीन गोली चलाने के बाद युवक शहर की ओर भाग निकले। पीड़ित ने मामले में देर शाम 8-9 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.