जनरल स्टोर जा रहे युवक पर हमला, पांच नामजद
हरदोई, जून 11 -- हरदोई। बाबा मंदिर कृष्ण नगरिया निवासी अविनाश चन्द्र पाण्डेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र 31 मई की रात करीब 10 बजे घर से जनरल स्टोर जा रहा था। आरोप है कि एमपी लॉन के पास पहले से मौजूद मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। कुछ लोगों के हाथ में ईंट के टुकड़े थे, जबकि एक आरोपी ने अवैध तमंचे की बट से युवक के सिर पर प्रहार कर दिया। अचानक हुए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.