छपरा, जून 19 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शीतलपुर कोठी में चोरों ने एक जनरल स्टोर का दरवाजा तोड़कर चार हजार रुपये नकद समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह उस समय हुई, जब दुकानदार अंजू पांडेय अपनी दुकान खोलने पहुंचीं। दुकान का ताला और दरवाजा टूटा देख उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।

चोरी के आरोपितों की पहचान इस संबंध में पीड़िता ने दिघवारा थाना क्षेत्र के शीतलपुर डीह गांव के दो लोगों को आरोपित करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व दोनों आरोपितों ने उन्हें धमकी दी थी। इसके बाद ही चोरी की यह घटना हुई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

ग...