अयोध्या, मार्च 6 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला अस्पताल से इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब जाने के मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। लैब का रास्ता जिला अस्पताल के जनरल वार्ड से होते हुए महिला अस्पताल से होकर जाता है। जनरल वार्ड से महिला अस्पताल का मार्ग काफी खराब था। जिससे मरीजों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।जनरल वार्ड के पीछे का रास्ता वर्षों से खराब था। करीब डेढ़ साल पहले इसका निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था। जिसके बाद कई सीएमएस ने इसका निर्माण कराने के लिए रिमाइंडर भी भेजा। कई बार यहां स्ट्रेचर से मरीजों को महिला अस्पताल से होते हुए पब्लिक हेल्थ लैब लेकर तीमारदार जाते है। रास्ते के खराब होने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कुछ महीने पहले रास्ते के बगल ट्यूबवेल की बोरिंग होने के बाद मार्ग और...