प्रयागराज, अप्रैल 15 -- भीषण गर्मी में ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर रहे यात्रियों को उस वक्त राहत मिली, जब स्काउट्स एवं गाइड्स से जुड़े छात्र-छात्राओं ने रेलवे स्टेशनों पर पहुंचकर पानी पिलाया। प्रयागराज जंक्शन और सूबेदारगंज स्टेशन पर शुरू हुई इस पहल से यात्रियों को सहूलियत हुई। एनसीआर के वरिष्ठ पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से 15 अप्रैल से शुरू किए गए ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क पेयजल सेवा अभियान के तहत यह सेवा शुरू की गई है। प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेनों के जनरल कोच के बाहर खड़े होकर छात्र-छात्राएं यात्रियों को पानी देते नजर आए। यह भी पढ़ें- नशाखुरानी गिरोह से बचाव को जंक्शन पर निकली रैली इस सेवा का शुभारंभ सूबेदारगंज स्टेशन पर उपाध्यक्ष आयुषी भटनागर ने किया, जबकि प्रयागराज जंक्शन पर अपर मंडल रे...