लखनऊ, जुलाई 11 -- बारिश के मौसम में उत्तर प्रदेश रोडवेज की एसी जनरथ बसें यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई हैं। इन बसों की छतों से बारिश और एसी का पानी टपकने के कारण यात्री और उनका सामान भीग रहा है। शनिवार को एक ऐसा ही गंभीर मामला सामने आया, जहां जनरथ बस के लगेज स्टैंड में पानी भरने से एक यात्री का कीमती लैपटॉप पूरी तरह से भीगकर खराब हो गया। पीड़ित यात्री गौरव पटेल शनिवार को अवध डिपो की जनरथ बस (संख्या- यूपी 33 एटी 4852) से बनारस जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बस में सवार होने के बाद उन्होंने अपनी सीट के ऊपर बने लगेज कंपार्टमेंट में लैपटॉप बैग व अन्य सामान रख दिया था। कुछ देर बाद जब उन्होंने बैग उठाया, तो वह पानी से पूरी तरह तर-बतर हो चुका था। ऐसा वाकया सिर्फ उनके साथ ही नहीं, बल्कि बस में सवार अन्य यात्रियों के साथ भी हुआ।

पीड़ित यात्री ने एक...