रिषिकेष, फरवरी 27 -- रानीपोखरी में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों के आंदोलन को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को नजर अंदाज कर फैसले थोपना लोकतंत्र के खिलाफ है। लिस्ट्राबाद रानीपोखरी में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन में 11वें दिन नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश व डोईवाला क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए विधि विश्वविद्यालय अत्यंत आवश्यक है। यदि सरकार शिक्षा संस्थानों की भूमि का उद्देश्य बदलने का प्रयास करती है तो यह जनभावनाओं के साथ अन्याय होगा। कहा कि राष्ट्रीय विधि विवि वहीं बनाया जाना चाहिए, जहां पर इसका शिलान्यास किया गया था। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वह विधानसभा सदन में और मुख्यमंत्री के समक्ष पूरी...