सीतामढ़ी, जून 29 -- शिवहर। जिले के विभिन्न पंचायतों में रविवार को 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत शिवहर प्रखंड के सरसौला खुर्द पंचायत में मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत विकास दिवस समारोह का शुभारंभ डीएम प्रतिभा रानी एवं मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर कर किया गया। समारोह में डीएम ने ग्रामीण विकास में पंचायतों की आधारभूत भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि जब तक नीति-निर्धारण और निर्णयों में आम जनता की सीधी भागीदारी (जन-भागीदारी) नहीं होगी, तब तक सच्चे विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए कहा कि एक सशक्त और 'महिला हितैषी पंचायत' का निर्माण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- पंचायत विकास दिवस: महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा पर फोकस...