जनभवन घेरने निकली कांग्रेस, झड़प में ओबीसी विभाग के यूपी अध्यक्ष चोटिल
लखनऊ, अक्टूबर 5 -- जातिगत जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग लेकर जनभवन (पूर्व में राजभवन) घेरने निकले कांग्रेस ओबीस मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में ही पुलिस ने बैरीकेड लगाकर रोक लिया। इस दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प में यूपी कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव चोटिल भी हो गए। बाद में पुलिस सभी आंदोलनरत कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन लेकर गई, जहां से देर शाम उन्हें रिहा कर दिया गया।
ओबीसी कॉलम की आवश्यकता यूपी कांग्रेस के ओबीसी विभाग ने जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने के अलावा एससी-एसटी एक्ट की तर्ज पर ओबीसी एक्ट बनाने की भी मांग रखी है। इन्हीं मांगों के लिए जनभवन के घेराव का कार्यक्रम था। कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से आगे निकले, सभी को बैरीकेड लगाकर रोक लिया गया। मनोज यादव ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.