लखनऊ, जून 30 -- हजरतगंज में रविवार देर रात दोस्त के साथ स्कूटी से घर लौट रही युवती से छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को पहले ही मौके पर पकड़ा जा चुका है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर छेड़छाड़ के आरोपों की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हजरतगंज एसीपी रजनीश वर्मा ने खदरा निवासी युवती रविवार देर रात रिश्तेदार के साथ स्कूटी से बर्थडे पार्टी करके गोमती नगर से हजरतगंज होते हुए घर लौट रही थी। युवती ने आरोप लगाया था कि गोमती नगर के 1090 चौराहे के पास ई ऑटो सवार तीन युवक उसका पीछा करने लगे। काफी दूरी तक आरोपी छेड़खानी करते, फब्तियां कसते रहे। जनभवन पहुंचने पर युवती ने ऑटो रुकवाई। युवती की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपित मौके से ही पकड़ लिया था। पीड़िता ने छेड़खानी का आर...