जनप्रिय का आजादी उत्सव कार्यक्रम 9 अगस्त से
भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था जनप्रिय की ओर से मंगलवार को परबत्ती स्थित कार्यालय में 'आजादी उत्सव' कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार और संचालन सचिव गौतम कुमार ने किया। सचिव गौतम कुमार ने बताया कि 'आजादी उत्सव' कार्यक्रम का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। इस बार भी 9 से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया है। मौके पर प्रो. मनोज कुमार, डॉ उमेश नीरज, डॉ. जयंत जलद, रेखा कुमारी, रागिनी कुमारी, पिंकी देवी, साधना देवी, श्रवण कुमार सहनी, सागर शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जनप्रिय का आजादी उत्सव कार्यक्रम 9 अगस्त से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.