गया, मार्च 10 -- भीषण गर्मी की शुरुआत से पहले शहर में जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो और विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके, इसे लेकर मंगलवार को गया नगर निगम कार्यालय में बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने की। बैठक में बुडको के कार्यपालक अभियंता, जल पर्षद के पदाधिकारी तथा नगर निगम के जेई-एई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मेयर गणेश पासवान ने बुडको की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जल संकट से संबंधित शिकायत लेकर जब पार्षद बुडको के अधिकारियों से संपर्क करते हैं तो उन्हें कार्यालय बुलाते है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर संबंधित क्षेत्र में जाकर किया जाना चाहिए। वार्ड संख्या चार में पेयजल पाइपलाइन में 30 से अधिक लीकेज की शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.