जहानाबाद, जनवरी 27 -- कुर्था, निज संवाददाता गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुर्था में प्रशासन एकादश और जन प्रतिनिधि एकादश के बीच एक रोमांचक क्रिकेट मैच खेला गया। स्थानीय श्री कृष्ण अनुग्रह स्टेडियम में खेले गए मैच में प्रशासन एकादश की टीम ने टॉस जीत कर बल्ले वाजी करने उतरी। पद्रह ओवर के मैच में 135 रन ही प्रशासन एकादश की टीम बना सकी। जबाब में जन प्रतिनिधि की टीम 13 ओवर में ही पांच विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस प्रकार पांच विकेट से जन प्रतिनिधि की टीम ने मैच को जीत कर ख़िताब अपने नाम कर लिया। प्रशासन की ओर से पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष समीर कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजन कुमार और जन प्रतिनिधि की ओर से पूर्व मुखिया जमालूद्दीन अंसारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नागेंद्र सिंह मोर्चा संभाल रखे थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.