पिथौरागढ़, मार्च 26 -- 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक संगठन का धरना आज 39वें दिन भी जारी रहा। पूर्व सैनिकों ने बुद्धि-शुद्धि भजन कार्यक्रम कर केंद्र व राज्य सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। कहा कि पूर्व सैनिक संगठन ने जनपद में प्रवेश करने वाले जनप्रतिनिधियों व नेताओं को काला झंडा दिखाने का कार्य करेंगे। गुरुवार को पूर्व सैनिक संगठन ने नवरात्रि की अष्टमी पर बुद्धि-शुद्धि भजन कार्यक्रम का आयोजन किया। माँ भगवती की पूजा-अर्चना कर भजनों के माध्यम से सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। पूर्व सैनिक संगठन ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी जायज़ मांगों को लेकर उन्हें होली जैसे प्रमुख पर्व का त्याग करना पड़ा और अब नवरात्रि जैसे आस्था के पर्व पर भी वे अपने घर-परिवार और देवस्थलों से दूर धरने पर बैठने को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.