रिषिकेष, जून 6 -- मेयर शंभू पासवान ने पार्षदों संग लाल पानी प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। जनप्रतिनिधियों ने प्लांट की कार्यप्रणाली, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं और वर्तमान स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। मेयर ने कहा कि न्यायालय के मानकों के अनुरूप सभी कार्यों को पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और गति के साथ संचालित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। कहा कि भ्रमण का मुख्य उद्देश्य उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत प्लांट की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना और पर्यावरण नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- जनप्रतिनिधियों ने लाल पानी प्लांट का निरीक्षण किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...