अयोध्या, दिसम्बर 3 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सभापति किरण पाल कश्यप की अध्यक्षता में वर्तमान सरकार के गठन वर्ष से अब तक जनप्रतिनिधिगणों द्वारा पूछे गये प्रश्नों व प्रस्तावों के सम्बन्ध में हुई कार्यवाही पर विचार-विमर्श के लिए बैठक हुई। बैठक में सभापति ने कहा कि विधानसभा व विधान परिषद, उत्तर प्रदेश में कुल 16-16 समितियां हैं, जिनके प्रश्नों का जवाब सम्बन्धित विभाग द्वारा देना होता है। इसलिये सभी विभाग कृत कार्यवाही से सांसदों एवं विधानमंडल के सदस्यों को अवश्य अवगत करायें। सभापति ने अनुपस्थित अधिकारियों के विरूद्ध स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिया। मौके पर अनुसचिव एवं समिति अधिकारी विनोद कुमार यादव, समिति के सदस्य डा. प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, नगर आयुक्त जयेन्द्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.