जनप्रतिनिधियों को सोशल मीडिया से जोड़ें, कटौती की सूचना करें साझा : ऊर्जा राज्य मंत्री
औरैया, मई 29 -- औरैया, संवाददाता। प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनप्रतिनिधियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाए और विद्युत कटौती समेत अन्य जरूरी सूचनाएं समय से साझा की जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाए तथा जनपद में प्रीपेड मीटर नहीं लगाए जाएंगे, पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य मंत्री ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सुबह और शाम के पीक आवर्स में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा कटौती न्यूनतम रहे। यह भी पढ़ें- ऊर्जा राज्य मंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.