कन्नौज, मई 7 -- प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों और विकास योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय से ही विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सभी जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- भाजपा की मासिक बैठक आयोजित, पार्टी का बूथ मजबूत करने पर जोर उन्होंने कार्यकर्...