हापुड़, जनवरी 28 -- हापुड़। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जनपद में जनसमस्या, अपराध नियंत्रण,शांति एवं कानून-व्यवस्था आदि के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, अशोक बबली ने कहा कि मयूरी में सवार यात्री सड़क की तरफ उतरते हैं जिससे हादसा होने का खतरा रहता है। इसलिए मयूरियों में एक साइड में जाल लगवाया जाए ताकि एक तरफ से ही यात्री सुरक्षित होकर उतर सकें। उन्होंने बताया कि स्वर्ग आश्रम रोड पर छात्राओं का एक मात्र इंटर और डिग्री कालेज है। छुट्टी के समय स्वर्ग आश्रम रोड पर जाम लग जाता है। एेसे में मयूरियों को अन्य मार्गों से छुट्टी के समय निकलवाया जाए, ताकि छात्राओं को आवागमन में दिक्कत न हो। अतरपुरा चौपला पर बैरिकेटिंग लगी है उसके बाद भी ...